चुन लेते हैं
हम कुछ यादें
समय की किताब से
परिस्कृत ,परिसज्जित
प्रस्फुटित प्रफुल्लित
अपने हिसाब से .
निकलता है जो तत्व
भेद जाता है हृदय की
सघन परतों को
और बनता है
एक इतिहास
जो अदृश्य है
परन्तु अविस्मर्णीय नहीं
और तब घूमता है
आँखों के समक्ष
एक चलचित्र
आदि से अंत तक
जो कहता है
एक नई कहानी
तस्वीरों की जुबानी
जो सिला देती हैं
हमारी भीरुता का
की हम कितने कायर हैं
सह गए वो अन्याय
इतनी सहजता से
जो असहनीय था
मान बैठे उसे
कर्म की इतिश्री
बस सोंचकर
की जो होना है
सो हो चुका
पर मत भूलो
की वर्तमान
कल का अतीत है
और समय
उसका साक्षी.
पूर्णिमा बाजपेयी
Thursday, December 2, 2010
Wednesday, December 1, 2010
जिंदगी का सार
जन - जन सुखी हो
भावना से भावना का द्वार हो,
न रहे अशिक्षित कोई जन
ज्ञान का विस्तार हो.
न हो कलुष मन में
सभी से प्रेम का व्यापार हो,
निज ज्ञान के चक्षु खुलें
यह जिंदगी का सार हो .
द्वेष मन में न रहे
नित सत्य का उपहार हो,
अधिकार दें अधिकार लें
यह जिंदगी का सार हो.
स्नेह करुणा से भरे
नयनों में नित आभार हो,
धोखा न हो निज कर्म में
न अहं का व्यवहार हो.
सम्मान दें सम्मान लें
यह जिंदगी का सार हो.
भीरुता न हो दिलों में
वीरता अभिसार हो
कोई न हो निर्बल दुखी
न दीनता पर मार हो,
प्यार दें और प्यार लें
यह जिंदगी का सार हो .
पूर्णिमा बाजपेयी
भावना से भावना का द्वार हो,
न रहे अशिक्षित कोई जन
ज्ञान का विस्तार हो.
न हो कलुष मन में
सभी से प्रेम का व्यापार हो,
निज ज्ञान के चक्षु खुलें
यह जिंदगी का सार हो .
द्वेष मन में न रहे
नित सत्य का उपहार हो,
अधिकार दें अधिकार लें
यह जिंदगी का सार हो.
स्नेह करुणा से भरे
नयनों में नित आभार हो,
धोखा न हो निज कर्म में
न अहं का व्यवहार हो.
सम्मान दें सम्मान लें
यह जिंदगी का सार हो.
भीरुता न हो दिलों में
वीरता अभिसार हो
कोई न हो निर्बल दुखी
न दीनता पर मार हो,
प्यार दें और प्यार लें
यह जिंदगी का सार हो .
पूर्णिमा बाजपेयी
Tuesday, November 30, 2010
आओ अनंत में चले
तुम कृष्ण बनकर
महानता का कार्य
करने की बातें करते हो,
और मैं राधा बन
राधा की विवशता
कातरता ,विरहाग्नि
महसूस करती हूँ ,
कृष्ण बनना आसन है.
कृष्ण बन राधा से
भूल जाने का,
मुक्त होने का वचन
ले लेना आसान है.
परन्तु राधा बन
कृष्ण को भुलाना
पूर्णतः असंभव है .
उतना ही, जितना तुम्हे
मथुरा को छोड़ना
असंभव लगता है .
राधा की पीड़ा का
अहसास तुम्हे हो न हो
परन्तु कृष्ण की दुविधा का
अनुमान मुझे पूरा है
फिर क्या करे ? न तो
तुम कृष्ण सम
सर्व व्यापी हो
और न मैं राधा सम
समाज में स्वीकृत,
आओ| फिर एक
विचार करें और
बना लें एक दूसरे को
जीवन का लक्ष्य.
और पहुंचे ,उस
ऊंचाई पर
जहाँ हर बंधन
से परे एक नया
संसार प्रतीक्षा कर
रहा होगा,जहाँ
तेरे और मेरे
सब अपने होंगे
जहाँ स्पर्श का
सुख न सही
विचारों का तालमेल
स्नेहिल मन होगा
जहाँ तुम्हारी सारी
विवशताएँ दुख और दर्द
अच्छाई और बुराई
सब मेरे होंगे
और तुम निश्चिन्त
व निष्काम हो
फिर बनो एक बार
कृष्ण और दो
एक महान सन्देश
आने वाले युग को
और हमारा मिलन हो
अनंत के पार .
पूर्णिमा बाजपेयी
महानता का कार्य
करने की बातें करते हो,
और मैं राधा बन
राधा की विवशता
कातरता ,विरहाग्नि
महसूस करती हूँ ,
कृष्ण बनना आसन है.
कृष्ण बन राधा से
भूल जाने का,
मुक्त होने का वचन
ले लेना आसान है.
परन्तु राधा बन
कृष्ण को भुलाना
पूर्णतः असंभव है .
उतना ही, जितना तुम्हे
मथुरा को छोड़ना
असंभव लगता है .
राधा की पीड़ा का
अहसास तुम्हे हो न हो
परन्तु कृष्ण की दुविधा का
अनुमान मुझे पूरा है
फिर क्या करे ? न तो
तुम कृष्ण सम
सर्व व्यापी हो
और न मैं राधा सम
समाज में स्वीकृत,
आओ| फिर एक
विचार करें और
बना लें एक दूसरे को
जीवन का लक्ष्य.
और पहुंचे ,उस
ऊंचाई पर
जहाँ हर बंधन
से परे एक नया
संसार प्रतीक्षा कर
रहा होगा,जहाँ
तेरे और मेरे
सब अपने होंगे
जहाँ स्पर्श का
सुख न सही
विचारों का तालमेल
स्नेहिल मन होगा
जहाँ तुम्हारी सारी
विवशताएँ दुख और दर्द
अच्छाई और बुराई
सब मेरे होंगे
और तुम निश्चिन्त
व निष्काम हो
फिर बनो एक बार
कृष्ण और दो
एक महान सन्देश
आने वाले युग को
और हमारा मिलन हो
अनंत के पार .
पूर्णिमा बाजपेयी
Monday, November 29, 2010
प्रेम:जीवन की परिभाषा
प्रेम में परिभाषित क्या ?
अपरिभाषित क्या ?
मर्यादित क्या ?
अमर्यादित क्या?
सामजिक क्या ?
असामाजिक क्या?
सभी एक ही
तराजू से तुलते हैं
हृदय की सघन
परतों के बीच
पनपता है यह .
अचानक कोई
इतना करीब
हो जाता है कि
आप सबसे दूर
स्मृतियों को सहेजे
पल - छिन
रात और दिन
डूबे रहते हैं
अक्स तलाशने में .
यह खोज जारी
रहती है अनवरत
तब - तक जब - तक
तुम सामने सशरीर न हो .
तुम्हारी |
शहद सी मीठी बातें
और प्यार भरी
चितवन न हो .
तुम्हारा अस्तित्व
बनता है सांसों के
चलने का ईधन
और तुम पूरे के पूरे
मुझमें समाकर, बना
देते हो मुझे सम्पूर्ण .
और मैं तुम्हे सम्भोग
में समाधि का देकर
चरम आनंद
बनाती हूँ विदेह
और तब तुम नई
आभा से होकर दीप्त
ऊर्जा से होकर प्रदीप्त ,
करते हो एक नया सृजन .
बनते हो युग द्रष्टा
और मैं अनुभव करती हूँ
असीम शांति का
करती हूँ गर्व,महसूसती हूँ
सुख,तुम्हे अनंत में
अखंड देखने का .
पूर्णिमा बाजपेयी
अपरिभाषित क्या ?
मर्यादित क्या ?
अमर्यादित क्या?
सामजिक क्या ?
असामाजिक क्या?
सभी एक ही
तराजू से तुलते हैं
हृदय की सघन
परतों के बीच
पनपता है यह .
अचानक कोई
इतना करीब
हो जाता है कि
आप सबसे दूर
स्मृतियों को सहेजे
पल - छिन
रात और दिन
डूबे रहते हैं
अक्स तलाशने में .
यह खोज जारी
रहती है अनवरत
तब - तक जब - तक
तुम सामने सशरीर न हो .
तुम्हारी |
शहद सी मीठी बातें
और प्यार भरी
चितवन न हो .
तुम्हारा अस्तित्व
बनता है सांसों के
चलने का ईधन
और तुम पूरे के पूरे
मुझमें समाकर, बना
देते हो मुझे सम्पूर्ण .
और मैं तुम्हे सम्भोग
में समाधि का देकर
चरम आनंद
बनाती हूँ विदेह
और तब तुम नई
आभा से होकर दीप्त
ऊर्जा से होकर प्रदीप्त ,
करते हो एक नया सृजन .
बनते हो युग द्रष्टा
और मैं अनुभव करती हूँ
असीम शांति का
करती हूँ गर्व,महसूसती हूँ
सुख,तुम्हे अनंत में
अखंड देखने का .
पूर्णिमा बाजपेयी
Friday, November 26, 2010
जीवन गति
चल री पवन चल चल चल
आज यहाँ कल वहां ठहर
जीवन कि गति शास्वत संगम
जीवन दुख कि एक लहर .
माना जीवन में दुख आते
एक झोके में सब बह जाते,
झंझावातों से क्या डरना ?
दुख के अवसानो को लाते.
दुख कि निशा बीतने पर
स्वर्णिम प्रभात मुस्काता है
जीवन की राहें कर प्रशस्त
सुखमय उसको कर जाता है
पूर्णिमा बाजपेयी
आज यहाँ कल वहां ठहर
जीवन कि गति शास्वत संगम
जीवन दुख कि एक लहर .
माना जीवन में दुख आते
एक झोके में सब बह जाते,
झंझावातों से क्या डरना ?
दुख के अवसानो को लाते.
दुख कि निशा बीतने पर
स्वर्णिम प्रभात मुस्काता है
जीवन की राहें कर प्रशस्त
सुखमय उसको कर जाता है
पूर्णिमा बाजपेयी
Thursday, November 25, 2010
मुखौटे
चेहरे पर लगे मुखौटे
जीवन की वास्तविकता
से परे जीवन को
बोझिल बना देते है.
बरसती आँखों पर
ख़ुशी का मुखौटा
सहमें होठों पर
हंसी का मुखौटा
जीने का अंदाज
बयाँ करने वाले
जीने के अंदाज का
दोहरा मुखौटा.
कब तक मुखौटे
के सहारे जिंदगी
बिताओगे ?
कही न कहीं
मात खाओगे.
एक बार सिर्फ
एक पल के लिए
सारे मुखौटे उतार
उस पल को जियो,
पाओगे जिंदगी
बहुत अपनी है .
मुखौटे के सहारे
जीवन के पल
गुजारे जा सकते है
आत्मा से परे मन से दूर
जिए नहीं जा सकते .
मुखौटे हकीक़त नहीं
एक आवरण भर हैं
आवरण कभी भी हट सकता है .
पूर्णिमा बाजपेयी
जीवन की वास्तविकता
से परे जीवन को
बोझिल बना देते है.
बरसती आँखों पर
ख़ुशी का मुखौटा
सहमें होठों पर
हंसी का मुखौटा
जीने का अंदाज
बयाँ करने वाले
जीने के अंदाज का
दोहरा मुखौटा.
कब तक मुखौटे
के सहारे जिंदगी
बिताओगे ?
कही न कहीं
मात खाओगे.
एक बार सिर्फ
एक पल के लिए
सारे मुखौटे उतार
उस पल को जियो,
पाओगे जिंदगी
बहुत अपनी है .
मुखौटे के सहारे
जीवन के पल
गुजारे जा सकते है
आत्मा से परे मन से दूर
जिए नहीं जा सकते .
मुखौटे हकीक़त नहीं
एक आवरण भर हैं
आवरण कभी भी हट सकता है .
पूर्णिमा बाजपेयी
Sunday, November 21, 2010
प्रेम एक : संघर्ष
चाहत है तो संघर्ष है ,
संघर्ष है तो रास्ते है
कुछ ऊँचे - नीचे
कुछ टेढ़े - मेढे
कुछ सीधे - सच्चे .
जीवन एक कर्मयुद्ध है ,
लड़ाई तो लड़नी है,
परन्तु कर्त्तव्य भी करना है .
जिंदगी भावनाओं का ज्वार है
मिटने नहीं देना है ,
महसूस भी करना है .
जिंदगी एक नाट्य रूपांतर है
हमें प्राण फूंक
जीवन्तता रखनी है .
जिंदगी दूसरों का कर्ज है
खुद को लुटा देना है ,
दूसरों कि एक मुसकान पर .
जिंदगी स्वयं के लिए
वरदान है .
भरने है
कुछ रंग अपने लिए.
सहेजनी है कुछ स्मृतियाँ
छीनने है कुछ पल ,
जो अपने ,सिर्फ अपने लिए हों .
जिंदगी के संघर्ष
सारी संवेदनाएं ,भावनाएं
जुड़कर बनायेंगी नया अध्याय
जो जिंदगी को देगा
एक नया रूप.
पूर्णिमा बाजपेयी
संघर्ष है तो रास्ते है
कुछ ऊँचे - नीचे
कुछ टेढ़े - मेढे
कुछ सीधे - सच्चे .
जीवन एक कर्मयुद्ध है ,
लड़ाई तो लड़नी है,
परन्तु कर्त्तव्य भी करना है .
जिंदगी भावनाओं का ज्वार है
मिटने नहीं देना है ,
महसूस भी करना है .
जिंदगी एक नाट्य रूपांतर है
हमें प्राण फूंक
जीवन्तता रखनी है .
जिंदगी दूसरों का कर्ज है
खुद को लुटा देना है ,
दूसरों कि एक मुसकान पर .
जिंदगी स्वयं के लिए
वरदान है .
भरने है
कुछ रंग अपने लिए.
सहेजनी है कुछ स्मृतियाँ
छीनने है कुछ पल ,
जो अपने ,सिर्फ अपने लिए हों .
जिंदगी के संघर्ष
सारी संवेदनाएं ,भावनाएं
जुड़कर बनायेंगी नया अध्याय
जो जिंदगी को देगा
एक नया रूप.
पूर्णिमा बाजपेयी
Subscribe to:
Posts (Atom)
Search This Blog
Pages
My Blog List
Followers
About Me
- पूर्णिमा बाजपेयी
- Kanpur, Uttar Pradesh, India
- मै पूर्णिमा बाजपेयी मेरा बस इतना सा परिचय है की, मै भावनाओं और संवेदनाओं में जीती हूँ. सामाजिक असमानता और विकृतियाँ मुझे हिला देती हैं. मै अपने देश के लोगों से बहुत प्रेम करती हूँ. और चाहती हूँ की मेरे देश में कोई भी भूखा न सोये.सबको शिक्षा का सामान अधिकार मिले ,और हर बेटी को उसके माँ बाप के आँगन में दुलार मिले.